सम्भल: आगामी त्योहारों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की सभी धर्म गुरुओं के साथ बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सम्भल, अमृत विचार। सम्भल के कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार चेहल्लुम एवं नवरात्रि तथा विजयदशमी आदि की तैयारियों के दृष्टिगत पूरे जनपद के धर्मगुरुओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने अपने-अपने क्षेत्र से निकलने वाले  चेहल्लुम के जुलूस के बारे में पूर्व निर्धारित रास्ते में और समय सीमा …

सम्भल, अमृत विचार। सम्भल के कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार चेहल्लुम एवं नवरात्रि तथा विजयदशमी आदि की तैयारियों के दृष्टिगत पूरे जनपद के धर्मगुरुओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने अपने-अपने क्षेत्र से निकलने वाले  चेहल्लुम के जुलूस के बारे में पूर्व निर्धारित रास्ते में और समय सीमा की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक में मौजूद सभी लोगों ने त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।

शनिवार को आने वाले त्योहारों पर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाअधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने सभी धर्मगुरुओं को पूर्व में हुए त्योहारों को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण मनाए जाने पर सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगे भी सभी त्योहारों पर सभी लोग आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से ही त्योहारों को संपन्न करेंगे।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। युवा सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा मैसेज जो कि विवादित हो फॉरवर्ड ना करें  और इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सभी धर्म गुरु युवाओं को ऐसे संदेशों से दूर रहने के लिए अपील करें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोहल्लों में भी ऐसी कमेटियां बनाई जाए ,जिससे स्थानीय स्तर पर भी लोग अपनी समस्याओं का आपसी सूझबूझ के माध्यम से निस्तारण कर सकें। आगामी त्यौहारों चेहल्लुम को लेकर कहा कि त्योहार को परंपरागत रूप से ही मनाया जाए। विजयदशमी एवं रामलीला को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे स्थान जहां आवागमन रहता है वहां कोई ऐसा कार्यक्रम आयोजित ना करें, जिससे आम जन को समस्या पैदा हो।

लाउडस्पीकर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही लाउडस्पीकर का प्रयोग करें। इसके  बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी धर्म गुरुओं से वार्ता करते हुए कहा कि बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे होना है। जिसमें कुछ सामान्य सूचनाएं प्राप्त की जाएगी सभी से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की भ्रांति में ना रहे यह केवल एक सामान्य सर्वे है। जोकि उप जिलाधिकारी के नेतृत्व  में एक कमेटी के माध्यम से किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बच्चों के टीकाकरण को लेकर भी सभी धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि आपके यहां पर आने वाले सभी लोगों को बच्चों के टीकाकरण के लिए जागरूक करें। ताकि बच्चों के जन्म के समय लगने वाले टीके की प्रगति में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि कल से पोलियो अभियान की शुरुआत है आप लोग सभी लोगों को पोलियो टीकाकरण के लिए जागरूक करें। इसके उपरांत सभी धर्म गुरुओं ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को रखा।

प्रशासन को आश्वासन देते हुए कहा कि हम लोग आगामी त्यौहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हुए जनपद में एकता का संदेश देंगे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो समस्याएं धर्म गुरुओं द्वारा रखी गई है, उनका समय रहते हुए शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत को बताया दलाल, कहा- आतंकवादी से कम नहीं

संबंधित समाचार