चेहल्लुम : हजरत इमाम हुसैन के चालीसवें पर बदला रहेगा यातायात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के चालीसवें दिन पुराने शहर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। रविवार की सुबह यह जुलूस नाजिम साहब इमामबाड़ा से उठकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव हैदरगजं, बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरडेरी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए तालकटोरा स्थित कर्बला में पहुंचकर समाप्त …

अमृत विचार, लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत के चालीसवें दिन पुराने शहर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। रविवार की सुबह यह जुलूस नाजिम साहब इमामबाड़ा से उठकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव हैदरगजं, बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरडेरी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए तालकटोरा स्थित कर्बला में पहुंचकर समाप्त होगा। इस दौरान 15 मार्गो पर वाहनों का ट्रैफिक बदला रहेगा। शनिवार को लखनऊ यातयात पुलिस ने पुख्ता-इंतजाम के साथ संवदेनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

टूड़ियागंज तिराहा से नक्खास या लाल माधव हैदरगंगज तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेगा। यह यातायात गिरधारी सिंह इंटर कालेज, सआदतगंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। कमला नेहरू क्रांसिग मेडिकल क्रास चौराहा से नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेडिकल कालेज या नाका की ओर होकर जा सकेगा। नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात रकाबगंज पुल होकर जा सकेगा। हैदरगजं तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

उधर मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। जबकि यह यातायात राजाजी पुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात भूसा मंडी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। रणजीत सिंह बल्डिंग से कोई भी वाहन एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा नहीं जा सकेगा।

यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम की होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा। आलमबाग की ओर से आने वाले वाहन लगड़ा फाटक से विक्रम काटन मिल, ऐवररेडी तिराहे की ओर नही जा सकेगा। यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। विक्रम काटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं सकेगा। यह यातायात लगड़ा फाटक रेलवे ओबर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर जा सकेगा। ए ब्लाक राजाजी पुरम से कर्बला तालकटोरा की ओर नही जा सकेगा। यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड अपने गन्तंव्य को जा सकेगा। भूसा मंडी तिराहे से ऐवरेडी तिराहे की ओर यातायात नही जा सकेगा। यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा। मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा। यह यातायात आलमबाग सूर्य नगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:- चेहल्लुम : गमगीन माहौल में गूंजेगी शहादत की सदाएं, कड़ी सुरक्षा में निकेलगा चेहल्लुम का जुलूस

 

संबंधित समाचार