अयोध्या: वार्डों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो निगम कार्यालय घेरेगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शहर में जगह-जगह खोदी गई सड़क की महीनों बाद भी मरम्मत न होने पर कांग्रेस ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा, नवरात्र और दीपावली पर्व आने वाले हैं इसके बावजूद सड़कों का निर्माण ना कराना निगम का गैर जिम्मेदाराना …

अयोध्या। शहर में जगह-जगह खोदी गई सड़क की महीनों बाद भी मरम्मत न होने पर कांग्रेस ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने कहा, नवरात्र और दीपावली पर्व आने वाले हैं इसके बावजूद सड़कों का निर्माण ना कराना निगम का गैर जिम्मेदाराना रवैया दर्शाता है।

श्री खत्री ने कहा सीवर लाइन पाइप डालने के लिए खोद दी गई सड़कों के कारण आम शहरी का आना जाना मुहाल हो गया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा के शासनकाल में आम शहरी को बढ़े रेट पर निगम को टैक्स देने के लिए बाध्य किया गया पर उसे कोई भी सुविधा प्राप्त नहीं हो रही।

जिला प्रवक्ता ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा त्योहारों के पहले यदि सड़कों का निर्माण और वार्ड की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता तो कांग्रेस पार्टी निगम का घेराव करेगी।

यह भी पढ़ें-अयोध्या के मठ-मंदिर कमर्शियल टैक्स से होंगे मुक्त, लता मंगेशकर के नाम पर होगा उदया चौराहा

संबंधित समाचार