लखनऊ : नोवा अस्पताल के मालिक ने खुद को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब नोवा अस्पताल के मालिक ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में …

अमृत विचार, लखनऊ। ठाकुरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत शनिवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब नोवा अस्पताल के मालिक ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

ठाकुरगंज थाना प्रभारी विजय यादव ने मुताबिक, डॉ. मनीष का बालागंज चौराहे के पास नोवा अस्पताल है। देर रात वह घर पर मौजूद थे, इसी बीच किसी बात को लेकर परिवारिक सदस्यों से उनका विवाद हो गया। इसके चलते उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। आनन-फानन उन्हें नोवा अस्पताल में पहुंचाया गया, मगर हालत नाजुक होता देखकर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। परिवारिक सदस्यों के भी बयान लिए गए। हालांकि, यह स्पष्ट तौर पर कहा नहीं जा सकता है कि डॉक्टर को सुसाइड के लिए मजूबर होना पड़ा। पुलिस डॉक्टर के मोबाइल की सीडीआर खंगालने में जुट गई है। मृतक के भाई रिंकू यादव का कहना है कि रात करीब 11:30 बजे उनके पार्टनर की कॉल उनके पास आई थी। इस दौरान उनके पार्टनर ने सूचना देते हुए कहा कि घर जाकर डॉ. मनीष से बता दें कि वो आज के बाद से अस्पताल नहीं आएंगे। जब रिंकू घर पहुंचा तो पाया कि उनके भाई ने खुद को गोली मार ली है ओर गोली सिर के आर-पार हो गई।

परिजनों ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई तब मनीष की पत्नी मायके में थी। 4 दिन पहले मनीष की पत्नी की मां की तबीयत खराब होने की वजह से मायके चली गई थी। मनीष घर पर अकेले थे। उनकी एक 4 साल की बेटी भी है। साल 2018 में बावरिया गैंग के बदमाशों ने डॉ. मनीष यादव के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त पीड़ित परिवार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलश यादव से मिलने घर भी पहुंचे था।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: रियल एस्टेट कारोबारी ने खुद को मारी गोली, मौत

संबंधित समाचार