बहराइच: चेहल्लुम के मौके पर निकला कई अंजुमनों का मातमी जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। रविवार को हज़रत इमाम हुसैन का चालीसवां का जुलूस पूरी अकीदत के साथ शहर के नाज़िरपुरा स्थित दुलदुल हाउस से निकाला गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। बौंडी में जाम की स्थिति बन गई। शहर में जुलूस से पूर्व दुलदुल हाउस में मजलिस हुई उसके बाद हज़रत …

बहराइच, अमृत विचार। रविवार को हज़रत इमाम हुसैन का चालीसवां का जुलूस पूरी अकीदत के साथ शहर के नाज़िरपुरा स्थित दुलदुल हाउस से निकाला गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। बौंडी में जाम की स्थिति बन गई।

शहर में जुलूस से पूर्व दुलदुल हाउस में मजलिस हुई उसके बाद हज़रत इमाम हुसैन की सवारी प्रतीक रूप में दुलदुल व अलम निकाला गया। जिसकी काफी तादाद में लोगों ने ज़ियारत की। जुलूस में अंजुमन फ़नाफिल हुसैन , अंजुमन कासमिया कदीम व अंजुमन कासमिया रजिस्टर्ड के लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए नौहा मातम किया।

यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआसैय्यद वाड़ा पहुंचा तो यहां लोगों ने काफी देर मातम किया। मातम में लोग कमां, छुरी समेत अन्य वस्तुओं से मातम करते दिखे। इस जुलूस में ज़ीशान रिज़वी , मलिक अख्तर ज़ैदी , रईस हुसैन , इकराम हैदर फहमी , शाहिद हुसैन व नौशाद हुसैन मन्नू आदि ने नोहाख्वानी करते इमाम हुसैन को नज़रानये अकीदत पेश किया। जुलूस में इसके अलावा मुख्य रूप से अता हुसैन ज़ैदी , डॉक्टर लाडले हुसैन , तालिब हुसैन , महमूद हसन , सगीर इमाम रिज़वी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें-चमोली: जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सुबोध प्रेम विद्यामंदिर गोपेश्वर रुद्रनाथ ने मारी बाजी

संबंधित समाचार