संभल : लबों पर लब्बेक या हुसैन की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का जुलूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला चेहल्लूम का जुलूस जनपद में या हुसैन के नारों के साथ निकाला। जिसमें लोगों ने बैल गाड़ियों पर चेहल्लुम सजाकर ढोल ताशे बजाते हुए बैलगाड़ी को हाथ से खींचते हुए नजर आए। जुलूस में शहर राजनीतिक हस्तियां भी शिरकत करती दिखाई दीं। जुलूस में अपर …

संभल, अमृत विचार। हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला चेहल्लूम का जुलूस जनपद में या हुसैन के नारों के साथ निकाला। जिसमें लोगों ने बैल गाड़ियों पर चेहल्लुम सजाकर ढोल ताशे बजाते हुए बैलगाड़ी को हाथ से खींचते हुए नजर आए। जुलूस में शहर राजनीतिक हस्तियां भी शिरकत करती दिखाई दीं। जुलूस में अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ संभल व भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। चेहल्लुमदारों ने अधिकारियों और राजनीतिक हस्तियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

रविवार को नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में चेहल्लुम का जुलूस अकीदत अदब और एहतराम के साथ निकाला। कर्बला में शहीद हुए नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में शहर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला। नगर के अस्पताल चौराहे पर मंडी, कागज़ी सराय जगत आदि मोहल्लों के चेहलुम जुलूस की शक्ल में बाल विद्या रोड एजेंटी तिराहा होते हुए स्टेट बैंक तिराहे पर जमा हुए।

यहां से बड़ा जुलूस चमन सराय के ताजियों को लेकर आर्य समाज रोड, खग्गु सराय, मेट्रो हॉस्पिटल तिराहा, अंजुमन रोड होते हुए नखासा चौराहे पर पहुंचकर मिलाप व नजर की रस्म अदा कि गई इसके बाद जुलूस सम्पन्न हुआ। जबकि कुछ चेहल्लुम कर्बला तक पहुंचे। हर एक की जुंबा पर लब्बेक या हुसैन, या अली या हुसैन का नारा गूंजता रहा। हर एक की आंख नम हुई ओर फिजा में हुसैन का नारा बुलंद होता हुआ सुनाई पड़ा। यजीद पर लानत भेजने वालों ने हक की जीत और इंसानियत का पैग़ाम आम करते हुए मौला इमाम हुसैन की जंग से नसीहत हासिल करने का संकल्प लिया।

जगह जगह शरबत के स्टाल लगाए गये। चेहलुमदारों ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद और सीओ संभल जितेंद्र कुमार सरगम पीएसी और भारी पुलिस बल में प्रभारी निरीक्षक संभल ,धानारी , हजरतनगर गढ़ी जुलूस के साथ साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: चेहल्लुम के मौके पर निकला कई अंजुमनों का मातमी जुलूस

संबंधित समाचार