प्रदेश में फिर से 17 आईएएस का तबादला, दी गई नई जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। प्रदेश में प्रशासनिक महकमें में तबादलों की बारिश लगातार जारी है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे के भीतर एक बड़े प्रशासनिक स्तर में फेरबदल किया है। रविवार को 17 आईएएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। इन तबादलों में नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के …

अमृत विचार लखनऊ। प्रदेश में प्रशासनिक महकमें में तबादलों की बारिश लगातार जारी है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे के भीतर एक बड़े प्रशासनिक स्तर में फेरबदल किया है। रविवार को 17 आईएएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। इन तबादलों में नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

बता दें कि इस कड़ी में गाजियाबाद जनपद नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सीडीओ मथुरा नितिन गौर को नगर आयुक्त गाजियाबाद, ज्याइंट मजिस्ट्रेट रामपुर मनीष मीणा को सीडीओ मथुरा बनाया गया है। वहीं सीडीओ वाराणसी अभिषेक गोयल को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्याक्ष, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर हिमांशु नागपाल को सीडीओ वाराणसी, सीडीओ सुल्तान अतुल वत्स को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, मरेठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल को सीडीओ फतेहपुर, सीडीओ चित्रकूट अमित आसरी को अलीगढ़ नगर आयुक्त, ज्वांइट मजिस्ट्रेट जालौन अंकुर कौशिक को सीडीओ चित्रकूट, सीडीओ अमेठी अंकुर लाठर को खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रयागराज के अपर आयुक्त आबकारी दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग उप्र, सीडीओ फतेहपुर सत्य प्रकाया को अपर आयुक्त आबकारी प्रयागराज, ज्वाइंट मजिस्ट्रटे बस्ती अमृतपाल कौर को सीडीओ सुल्तानपुर बनाया गया है। जबकि संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त कृष्ण कुमार गुप्ता को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उप्र, प्रतीक्षारत आईएस संजीव सिंह को विशेष सचिव वित्त विभाग उप्र, विशेष सचिव गृह पुलिस विभाग रविंद्र पाल सिंह को विशेष सचिव भाषा विभाग यानि निदेशक हिंदी संस्थान उप्र और झांसी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सान्या छाबड़ा को अमेठी सीडीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें:- यूपी में 14 आईएएस अफसरों के तबादले, प्रवीन कुमार पीलीभीत और पुलकित खरे मथुरा के नए डीएम बने, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार