CM शिवराज का बड़ा एक्शन, झाबुआ SP को तत्काल प्रभाव से हटाया, ऑडियो हुआ था वायरल
भोपाल। सोशल मीडिया पर झाबुआ एसपी का ऑडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम शिवराज ने छात्रों से अभद्र भाषा में बातचीत करने के मामले में सीएस और डीजीपी को झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए है। दरअसल, …
भोपाल। सोशल मीडिया पर झाबुआ एसपी का ऑडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम शिवराज ने छात्रों से अभद्र भाषा में बातचीत करने के मामले में सीएस और डीजीपी को झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें झाबुआ पॉलिटेक्निक के छात्रों द्वारा अपनी समस्या बताने पर एसपी उनके साथ गाली गलौच करने लगते है। खबर है कि रविवार रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में शराब के नशे में कुछ स्टूडेंट्स के बीच लड़ाई हो गई थी, इसकी शिकायत करने छात्र एसपी के पास थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस हॉस्टल जाने के लिए कहा।
मध्य प्रदेश: भोपाल में आज हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CS और DGP को झाबुआ के SP को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/aIblhEN9gl
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 19, 2022
इसके बाद छात्रों ने SP अरविंद तिवारी को फोन कर प्रोटेक्शन की मांग की, लेकिन उन्होंने मदद की बजाय उल्टा छात्रों से ही गाली गलौच करना शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स का आरोप है कि एसपी ने उसने फोन पर अभद्रता की। इस मामले को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लेते हुए आज सोमवार को बैठक में एसपी अरविंद तिवारी को तुरंत हटाने के निर्देश दिए है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिए कि झाबुआ एसपी को तुरंत हटाओ। क्योंकि वह जिस भाषा में बात कर रहे हैं वह बहुत ही अशोभनीय है बच्चों के साथ कोई इस भाषा में कैसे बात कर सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री ने यह निर्देश निर्देश प्रदेश के मुख्य सचिव तथा डीजीपी महोदय को बैठक में दे रहे थे।
सीएम शिवराज ने कहा कि आज सुबह मुझे सूचना मिली थी कि तत्कालीन झाबुआ SP ने बच्चों से, जब उन्होंने कुछ मांग की थी तब उनसे अपशब्द बोला था। मैंने उन्हे तत्काल हटाने का निर्देश दिया था और जांच के भी आदेश दिए कि वास्तव में क्या ये उनकी आवाज है। मेरे पास जांच की रिपोर्ट आ गई है। ये झाबुआ तत्कालीन SP की ही आवाज है। कोई बच्चों के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करे ये मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता इसलिए मैं तत्कालीन झाबुआ SP को निलंबित करता हूं।
ये भी पढ़ें : MPPSC के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट, CM शिवराज चौहान ने किया ऐलान
