भूकंप के झटकों से कांपा दिल्ली-एनसीआर, दहशत में लोग
नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शुक्रवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई है। गुरुग्राम के साथ ही इससे सटी राष्ट्रीय राजधानी एवं एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप शाम शाम सात बजे आया, जिसका …
नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में शुक्रवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई है। गुरुग्राम के साथ ही इससे सटी राष्ट्रीय राजधानी एवं एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप शाम शाम सात बजे आया, जिसका केंद्र गुरुग्राम के दक्षिण-पश्चिम में 60 किमी दक्षिण में था।
गनीमत रही कि अभी तक भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने से दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
