प्रयागराज: फीस वृद्धि पर उग्र हुए छात्र, किया आत्मदाह का प्रयास, छावनी बनी यूनिवर्सिटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को दिन भर बड़ा बवाल हुआ। यहां छात्रों ने फीस वृद्धि को लेकर जमकर हंगामा किया। आंदोलन के दौरान सोमवर को एक छात्रनेता ने छात्रसंघ भवन पर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी ने काफी जद्दोजहद के बाद उसके हाथ …

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को दिन भर बड़ा बवाल हुआ। यहां छात्रों ने फीस वृद्धि को लेकर जमकर हंगामा किया। आंदोलन के दौरान सोमवर को एक छात्रनेता ने छात्रसंघ भवन पर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी ने काफी जद्दोजहद के बाद उसके हाथ से केरोसिन भरा बोतल छीन लिया।आरोपी छात्रनेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फीस वृद्धि के खिलाफ चल रहे आंदोलन में सोमवार को छात्रनेता आनंद सिंह भदौरिया ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। एक दिन पहले ही छात्रनेता ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर आत्महत्या करने की धमकी दी थी, जिसके मद्देनजर पुलिस छात्रसंघ भवन पर मुस्तैद थी।

आरोपी छात्रनेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अनशनल के लिए लगाए गए टेंट और तंबू को उखाड़ कर फेंक दिया। दूसरी ओर डीएसडब्लू कार्यालय पर चल रहे एबीवीपी के प्रदर्शन को भी पुलिस ने खत्म करा दिया और छात्रों को परिसर के बाहर खदेड़ दिया। ऐतिहात के तौर पर पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: मणिपाल टाइगर्स से आज भिड़ेंगे सहवाग के जांबाज

संबंधित समाचार