Pakistan: शहबाज शरीफ ने खाता प्रतिबंध को लेकर दायर की याचिका
लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने सोमवार को एक विशेष केंद्रीय अदालत में अपनी कंपनी के खातों पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए याचिका दायर की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के दोनों नेताओं के वकील ने आज याचिका दायर की, जिसमें विशेष केंद्रीय अदालत के न्यायाधीश …
लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हमजा शहबाज ने सोमवार को एक विशेष केंद्रीय अदालत में अपनी कंपनी के खातों पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए याचिका दायर की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के दोनों नेताओं के वकील ने आज याचिका दायर की, जिसमें विशेष केंद्रीय अदालत के न्यायाधीश ने वकील को आऱोपी व्यक्तियों के खिलाफ 16 अरब रुपये के काले धन को लेकर तर्क देनेे का निर्देश दिया और इसी के साथ दोपहर 1:30 बजे के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।
इससे पहले, कार्यवाही के दौरान वकील ने शहबाज की अनुपस्थिति को लेकर अदालत को उनके आधिकारिक दौरे से अवगत कराया और इस संबंध में आवेदन दायर किया था। जिसके बाद, हमजा शहबाज के बारे में भी वकील ने डॉक्टर की रिपोर्ट पेश की और कहा कि वह अस्वस्थ हैं और इसलिए अदालत के सामने पेश नहीं हो सकते। बैंक अधिकारी भी संबंधित रिकॉर्ड के साथ अदालत में पेश हुए।
गौरतलब है कि पिछली कार्यवाही में अदालत ने सुलेमान शहबाज शरीफ के बैंक खातों पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए बैंक अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उल्लेखनीय है कि अदालत ने सात सितंबर को 16 अरब रुपये के काले धन मामले में आरोप तय करने की कार्यवाही स्थगित कर दी थी, क्योंकि पीएमएल-एन नेताओं के वकील ने प्रधानमंत्री शहबाज के आधिकारिक दौरे और हमजा शहबाज स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए अदालत के सामने पेश होने में आवेदन दायर किया था।
ये भी पढ़ें:- न्यूयॉर्क के दौरे पर इब्राहिम रईसी, कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलने की कोई योजना नहीं
