प्रयागराज: पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस चौकी पहुंचकर कहा- पत्नी को मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज में यमुनापार के नैनी थाना क्षेत्र में पति ने हथौड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथौड़ा लेकर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस से बोला कि उसने अपनी अपनी पत्नी को मार डाला। यह सुनकर पुलिस चौकी के सिपाही हरकत में आए और युवक को गिरफ्तार कर …

प्रयागराज। प्रयागराज में यमुनापार के नैनी थाना क्षेत्र में पति ने हथौड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद खून से सना हथौड़ा लेकर पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस से बोला कि उसने अपनी अपनी पत्नी को मार डाला। यह सुनकर पुलिस चौकी के सिपाही हरकत में आए और युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।

दरअसल, घटना यमुनापार के नैनी थाना क्षेत्र की है। डांडी इलाके के रहने वाला शिव प्रताप (बबलू) राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस के मुताबिक उसकी शादी दस साल पहले सोनी (24) के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब बच्चे स्कूल गए थे इसी दौरान शिव प्रकाश और सोनी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि शिव प्रकाश ने गुस्से में हथौड़े से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद शिव प्रताप सीधे गंगोत्री नगर पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पुलिस से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लें, मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। पुलिस आरोपी के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ करछना अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शिव प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह सामने आई है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सेल्सगर्ल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, गन्ने के खेत से बरामद किया शव

संबंधित समाचार