बहराइच: वकीलों से विवाद करने वाले तहसीलदार को डीएम ने हटाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर तहसील के वकीलों से विवाद करने वाले तहसीलदार को डीएम ने हटा दिया है। उनके स्थान पर सदर तहसीलदार की तैनाती की गई है। दो अन्य तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जिले के पयागपुर तहसील के अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा …

बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर तहसील के वकीलों से विवाद करने वाले तहसीलदार को डीएम ने हटा दिया है। उनके स्थान पर सदर तहसीलदार की तैनाती की गई है। दो अन्य तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

जिले के पयागपुर तहसील के अधिवक्ताओं और तहसीलदार के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसके लिए वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया था। सोमवार को मामले का पटाक्षेप हो गया। इसके बाद भी पयागपुर के तहसीलदार सुनील कुमार द्वितीय को हटाते हुए मोतीपुर का तहसीलदार बनाया है। जबकि मोतीपुर के तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नानपारा का तहसीलदार बनाया है। जबकि सदर तहसील में न्यायिक तहसीलदार को पयागपुर में तैनाती दी गई है। जबकि मोतीपुर के तहसीलदार को न्यायिक तहसीलदार सदर तहसील का बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-अमेठी में तीन शव मिलने से हड़कंप, बच्चों का रेता गया है गला, फंदे पर लटकी मिली मां

संबंधित समाचार