मुरादाबाद : पूर्व महिला पदाधिकारी ने भाकियू नेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी पर संगठन की पूर्व महिला पदाधिकारी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लंबे अर्से तक लिव इन रिलेशन शिप में रहने के बाद आरोपी ने पीड़िता से मुंह मोड़ लिया। महिला ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी पर संगठन की पूर्व महिला पदाधिकारी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लंबे अर्से तक लिव इन रिलेशन शिप में रहने के बाद आरोपी ने पीड़िता से मुंह मोड़ लिया। महिला ने एसएसपी को एक शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह पूर्व में भाकियू महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रही है। संगठन का कामकाज करते हुए उसकी मुलाकात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले रणवीर उर्फ बबलू से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी आरोपी ने दी। खौफजदा पति घर छोड़ कर चला गया। परिस्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी ने पीड़िता को भरण पोषण का खर्च अदा करने का वादा किया। एक दिन पीड़िता के बच्चे स्कूल में थे। तभी आरोपी नशे में धुत होकर पीड़िता के घर पहुंचा। तमंचे के बल पर आरोपी किसान नेता ने पीड़िता संग दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने शादी का वादा किया। दो वर्ष तक वह महिला से दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली।

आरोप है कि दो बार आरोपी ने उसका गर्भपात कराया। 17 अगस्त की रात आरोपी दोस्तों संग पीड़िता के कमरे पर पहुंचा। दोस्तों संग संबंध बनाने का दबाव डाला । जबरिया चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर जान मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ मूंढापांडे समेत अन्य कई थानों में पूर्व से ही मुकदमे दर्ज होने का दावा पीड़िता ने किया है। एसएसपी से शिकायत के बाद महिला को सीओ कोतवाली बुलाया गया, जहां पर महिला के बयान दर्ज किए गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नशेड़ी पति ने तोड़ा मोबाइल फोन तो बीवी ने दर्ज कराया मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार