Video: सहारनपुर में कबड्‌डी खिलाड़ियों को टॉयलेट में दिया लंच, अनुराग ठाकुर ने लिया ये एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अनियमितता की शिकायत देखी गई। इससे संबंधित कथित रूप से शौचालय में रखे भोजन का एक वीडियो वायरल है। अखिलेश सिंह (जिलाधिकारी सहारनपुर) ने बताया कि बड़ी संख्या में बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया अगर ऐसी किसी भी तरह की अनियमितता सामने …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान अनियमितता की शिकायत देखी गई। इससे संबंधित कथित रूप से शौचालय में रखे भोजन का एक वीडियो वायरल है। अखिलेश सिंह (जिलाधिकारी सहारनपुर) ने बताया कि बड़ी संख्या में बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया अगर ऐसी किसी भी तरह की अनियमितता सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। रजनीश कुमार मिश्रा (ADM सहारनपुर) ने कहा कि अंबेडकर स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए खिलाड़ियों को भोजन परोसे जाने और उससे संबंधित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं और 3 दिन में इसकी रिपोर्ट सौंपने आदेश मिला है।

उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि इसको लेकर शिकायत आई थी। खेल अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कॉन्ट्रैक्टर और अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश और कांन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कहा है। पिछले वर्षों में खेलों की सुविधाओं को बढ़ावा दिया है। खेल संस्थानों में खिलाड़ियों को किसी भी 5 सितारा होटल के बराबर आहार मिलता है।

सहारनपुर में कबड्डी खिलाड़ियों को कथित तौर पर शौचालय में खाना दिए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये असमर्थ सरकार है। सरकार कोई इंतजाम नहीं कर पा रही है इसकी वजह से खिलाड़ियों और मरीजों को इस तरह का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है मामला ?
यूपी के सहारनपुर में खेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही एक वायरल वीडियो के जरिए सामने आई है। सहारनपुर के भीमराव स्टेडियम में 300 महिला कबड्डी प्लेयर्स सब-जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं। इनके लिए स्वीमिंग पूल में लंच बनाया गया और उसे टॉयलेट में रख दिया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद खेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
खेल अधिकारी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। यूपी कबड्डी संघ ने राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता की मेजबानी सहारनपुर को दी थी। प्रतियोगिता 16 ये 18 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए 17 मंडलों और एक खेल छात्रावास की टीमें आई थीं। इसमें करीब 300 खिलाड़ी थे। खिलाड़ियों के ठहरने और खाने का इंतजाम स्टेडियम में ही किया गया था।

खेल अधिकारी का क्या कहना है?
खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण यहां पर जगह नहीं थी। खुले में खाना बन रहा था। बारिश आने के कारण खाना टॉयलेट में रखा गया था। चावल भी खराब आ गए थे, जिसे वापस कराया गया। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम रजनीश मिश्रा 3 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।

ये भी पढ़ें : सहारनपुर: छह पशु चिकित्सकों के त्यागपत्र राज्यपाल ने किये मंजूर

संबंधित समाचार