बरेली: भाई के साथ मिलकर बेटे को पीटा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/मीरगंज,अमृत विचार। बेटे का बाल भी बांका हो तो पिता का कलेजा कांप जाता है। ऊपर से कठोरता का आवरण ओढ़ने वाला पिता का हृदय बच्चों के लिए अंदर उतना ही कोमल होता है लेकिन कस्बे में इस रिश्ते की संवेदनाओं से इतर एक पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने बेटे को ईंट-पत्थर …

बरेली/मीरगंज,अमृत विचार। बेटे का बाल भी बांका हो तो पिता का कलेजा कांप जाता है। ऊपर से कठोरता का आवरण ओढ़ने वाला पिता का हृदय बच्चों के लिए अंदर उतना ही कोमल होता है लेकिन कस्बे में इस रिश्ते की संवेदनाओं से इतर एक पिता ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने बेटे को ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से पीट दिया। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट करने का था। आरोपी पिता को शुक्रवार को धारा 151 में चालान कर घर भेज दिया।

आरोपी पिता और चाचा के खिलाफ के कार्रवाई की मांग करते हुए बेटी ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन
कस्बे के मोहल्ला सूफीटोला निवासी यासमीन के पिता अब्दुल कदीर करीब 15 वर्ष पहले यासमीन व उसके परिवार को छोड़कर चले गए थे। इसके बाद यासमीन ने मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण किया।

गुरुवार को अब्दुल कदीर जबरदस्ती उसके घर में घुस गए और गालीगलौज शुरू कर दी। साथ ही अपनी पत्नी खुर्शीद के साथ जबरदस्ती करने लगे। ऐसे में समीर ने अपने पिता अब्दुल कदीर का विरोध किया। इससे नाराज होकर कदीर और उसके भाई बब्बू ने यासमीन के भाई को बेरहमी से मारा पीटा। आरोपियों ने ईंट और धारदार हथियारों से भी हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों के एकत्र होने पर यास्मीन के पिता और चाचा ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

समीर की हालत गंभीर बनी हुई है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। यासमीन ने थाने में शुक्रवार को 12 बजे तहरीर देकर अपने पिता व अपने चाचा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि यासमीन की चार बहनें और दो भाई हैं। इनमें दो बहनों की शादी हो गयी है। भाई और बहनें यास्मीन के साथ ही सूफी टोला में रहते हैं।

शराबी बेटे ने वृद्ध पिता को पीटा, पुलिस से की शिकायत
नवाबगंज। जिस उम्र में बेटे को अपने वृद्ध पिता की लाठी बनना चाहिए था, उस उम्र में शराबी बेटे ने पिता को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। पिता को बचाने आईं दोनों बहनों को भी पीटा। बेटे से परेशान होकर पिता ने अपने पुत्र के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव खंजनपुर खंजनिया निवासी जोगराज ने अपने इकलौते पुत्र मोहनलाल पर आरोप लगाया है कि उसका पुत्र शराब और जुए का आदी और झगड़ालू किस्म का है। शुक्रवार को मोहनलाल शराब के नशे में वृद्ध पिता को डंडों से बेरहमी से पीटने लगा। पिता को पिटता देख जब पुत्री ममता और तारावती ने बचाने का प्रयास किया तो मोहनलाल ने अपनी दोनों बहनों को भी पीटा। जोगराज ने बताया मोहन लाल की शादी हो चुकी है लेकिन मोहनलाल की आदतों की वजह से उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई।

संबंधित समाचार