रायबरेली: सई नदी के तट पर बनेगा 29 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल
रायबरेली, अमृत विचार। परशदेपुर क्षेत्र के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए अब चालीस किमी दूर गोकना गंगा घाट नहीं जाना पड़ेगा। नगर पंचायत पास में ही सई नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करने जा रहा है। मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल द्वार अंत्येष्टि स्थल निर्माण की आधार शिला रखी है। …
रायबरेली, अमृत विचार। परशदेपुर क्षेत्र के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए अब चालीस किमी दूर गोकना गंगा घाट नहीं जाना पड़ेगा। नगर पंचायत पास में ही सई नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करने जा रहा है।
मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल द्वार अंत्येष्टि स्थल निर्माण की आधार शिला रखी है। इसके लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया है। ज्ञात हो कि परिसीमन के बाद नगर पंचायत का सीमा का विस्तार सलोन मार्ग पर सई नदी के तट तक हो गया है। अब सई नदी के किनारे नगर पंचायत द्वारा 29 लाख की लागत की अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जायेगा। मंगलवार को पंडित अजय पांडेय द्वारा विधिवत भूमि पूजन कराया गया।
अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने के रास्ते को समस्या को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अंत्येष्टि स्थल के बाद मार्ग निर्माण भी कराया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के डीह ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, महामंत्री राजकुमार द्विवेदी, भोलानाथ तिवारी, विंदादीन द्विवेदी, सतीश कौशल, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: प्रयागराज हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, आजिज आ चुके हैं स्थानीय निवासी
