हरदोई: पहले पानी लगाने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को पीटकर किया लहूलुहान
शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर में सरकारी ट्यूबवेल से पहले पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष दबंग साबित हुआ। उसने दूसरे पक्ष की आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा …
शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर में सरकारी ट्यूबवेल से पहले पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष दबंग साबित हुआ। उसने दूसरे पक्ष की आधा दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तडेर में कल रात के वक्त राम सिंह अपने धान की फसल में पानी लगा रहा था। उसी समय रतिराम ने पानी लगाने का प्रयास किया और बंधा काट दिया जिससे दोनों में विवाद हुआ। राम सिंह के पुत्र अवधेश ने रतीराम को पीट दिया। रात्रि के वक्त मामला शांत हो गया। सुबह जब अवधेश रतीराम के घर के सामने से निकला तो रतिराम की पत्नी और बेटी ने अवधेश को घेर लिया और मारपीट करने लगी। इसी बीच अवधेश ने डंडा छीन कर दोनों महिलाओं को पीटना प्रारंभ कर दिया। चीख-पुकार मचने पर रतिराम के घर के सभी सदस्य बाहर आ गए और मारपीट होने लगी।
मारपीट की इस घटना में अवधेश दबंग साबित हुआ उसने रतिराम के घर की महिलाओं और पुरुषों को अकेले ही लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों ने 112 नंबर पुलिस डायल की तो पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। इस घटना में उर्मिला, रोली, रीना, रतिराम,बृजपाल सहित आधा दर्जन से अधिक घायल महिलाएं शामिल हैं। घायल पक्ष की ओर से रीना द्वारा अवधेश, कैलाश, राम सिंह, सुभाष, रानू, करण आदि के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट का प्रार्थना पत्र दिया गया जिसे पुलिस ने साफ लिखने से इनकार कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र का कहना है मामले की जांच कराई गई पानी को लेकर विवाद हुआ था। छेड़छाड़ का कोई भी मामला नहीं है। दूसरी तहरीर मिलने के बाद मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हमलावर को पकड़ने के लिए फोर्स भेजा गया है।
यह भी पढ़ें-मथुरा: पैसों के लेन-देन को लेकर कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
