Jaipur Rugs ने की Rug Utsav Knot So Ordinary की घोषणा, भारत में 10000 से अधिक कार्पेट रियायती कीमतों पर किए जाएंगे पेश
जयपुर। भारत के सबसे बड़े हैंडमेड रग्स के निर्माता, जयपुर रग्स (Jaipur Rugs) ने अपने अब तक के सबसे बड़े उत्सव बोनान्जा की घोषणा की। इस साल इस उत्सव को ‘रग उत्सव- क्नॉट-सो-ऑर्डिनरी’ (Rug Utsav Knot So Ordinary) नाम दिया गया है, जो 17 सितंबर से 24 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगा। जयपुर रग्स नवरात्रि …
जयपुर। भारत के सबसे बड़े हैंडमेड रग्स के निर्माता, जयपुर रग्स (Jaipur Rugs) ने अपने अब तक के सबसे बड़े उत्सव बोनान्जा की घोषणा की। इस साल इस उत्सव को ‘रग उत्सव- क्नॉट-सो-ऑर्डिनरी’ (Rug Utsav Knot So Ordinary) नाम दिया गया है, जो 17 सितंबर से 24 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगा।
जयपुर रग्स नवरात्रि और दशहरा के दौरान 10,000 से अधिक रग्स, 100 से ज्यादा स्टाइल्स और 1000 से ज्यादा अद्वितीय रंगों के साथ विशेष डील्स में 60 प्रतिशत तक की छूट देगा। विभिन्न प्रकार के हाथ से बुने हुए, हैंड टफ्टेड, हैंडलूम और फ्लैटवीव कार्पेट पर भी छूट रहेगी। डिजाइन के शौकीन जयपुर रग्स की वेबसाइट, दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु में स्थित रिटेल स्टोर और चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद में स्थित स्टोर-इन-स्टोर्स से इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
छूट के अलावा, जयपुर रग्स पूरे भारत में मुफ्त डिलीवरी और अपने उत्पादों पर दो साल तक की वारंटी जैसी वैल्यू एडेड सेवाएं देती है। जयपुर रग्स एक नई दाग-प्रतिरोधी कोटिंग भी पेश कर रही है, जो रग्स को कोई द्रव्य गिरने पर सुरक्षित रखती है। दाग-प्रतिरोधी सेवा पुराने और नए ग्राहकों के लिए एक अतिरिक्त सेवा है, लेकिन इसे किसी भी ब्रांड के रग्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ब्रांड इंटीरियर डिजाइनरों और रग्स विशेषज्ञों से मुफ्त वर्चुअल परामर्श भी देता है ताकि ग्राहक रग्स और कारपेट खरीदते समय बेहतर विकल्प चुन सकें।
इन सभी अतिरिक्त सेवाओं और शानदार डील्स और छूटों के साथ, जयपुर रग्स यह सुनिश्चित कर रहा है कि उसके ग्राहकों को खरीदारी का सहज अनुभव मिले, फिर चाहे वे ऑनलाइन खरीदारी करें या ऑफलाइन।
इस साल के रग उत्सव- क्नॉट-सो-ऑर्डिनरी सेल पर टिप्पणी करते हुए जयपुर रग्स के निदेशक योगेश चौधरी ने कहा कि यह हमारा प्रयास है कि हमारे ग्राहकों को हमारे प्रसिद्ध डिजाइनरों की उच्च श्रेणी की सर्वोत्तम कलेक्शन का विकल्प दिया जाए, ताकि त्योहारों के सीजन में उनके उत्साह को बढ़ाया जा सके। रग उत्सव अपने आप में उत्सव के उत्साह का पर्याय बन गया है जिसकी लोगों को प्रतीक्षा रहती है और जिससे वे कुछ खास पाने की उम्मीद करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे बुनकरों द्वारा बनाया गया हर रग आशीर्वाद है, जिसे हर घर के लिए रचनात्मक रूप से तैयार किया गया है। चूंकि त्योहारों का मौसम नजदीक है, इसलिए हमें लगता है कि ये आशीर्वाद ही ऐसे एकमात्र अमूल्य उपहार हैं जो हम आपके घर तक ला सकते हैं। जयपुर रग्स से की गई हर खरीदारी न केवल हमारे बुनकरों के लिए बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए हर्ष और खुशी लाने में सहायक होगी और जयपुर रग्स के पूरे बुनाई समुदाय की मदद करने में मील का पत्थर साबित होगी।
जयपुर रग्स पर उपलब्ध ऑफर्स की अनदेखी करना काफी मुश्किल है, जो केवल कुछ क्लिक दूर है। यही मौका है कि आप अपने घरों को अपार प्यार और आशीर्वाद के साथ बताए गए हर रग्स में निहित उत्सव की ऊर्जा के साथ पुनर्जीवित करें। ग्राहकों को भारत में हमारे सभी रिटेल स्टोर्स पर हाथों से बनाई गई रग्स आजमाने और लाइव रग बनाने की प्रक्रिया का अनुभव करने का भी मौका मिलेगा।
जयपुर रग्स के बारे में
जयपुर रग्स एक पारिवारिक व्यवसाय है, जो पैतृक जानकारी की रक्षा करने और ग्रामीण शिल्प कौशल को वैश्विक उपभोक्ताओं से जोड़ने के उद्देश्य से मजबूती के साथ आगे बढ़ा है। अपने मूल में मानवीय पहलू को स्थान देकर, कंपनी भारत में कारीगरों का सबसे बड़ा नेटवर्क बन गई है। यह 40,000 ग्रामीण कारीगरों के घरों में समृद्धि लाने के लिए, जिनमें से 85 प्रतिशत महिलाएं हैं, हस्तनिर्मित कालीनों के सदियों पुराने कला रूप का उपयोग करता है। इसकी स्थापना नंद किशोर चौधरी ने 1978 में सिर्फ दो करघों के साथ की थी, अब इसके पास 7000 से अधिक करघे हैं और 80 से अधिक देशों में इसकी बिक्री होती है। आज कंपनी इस पैतृक शिल्प पर नई सोच के साथ काम करने में सक्षम रचनात्मक प्रतिभाओं के साथ साझेदारी करके कन्टेम्पररी वर्क आर्ट का निर्माण करती है।
ये भी पढ़ें : 237000000000 रुपए भारतीयों ने एक साल में दान दे दिया, It Happens Only In India
