अमेठी: गढ़ा धाम में दर्शन करने आए युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
गौरीगंज/अमेठी। जिले के गढ़ा धाम में दर्शन करने गया युवक किसी से फोन पर बात करते समय खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब सूचना पर पुलिस पहुंची तो मोबाइल फोन चल रहा था। फोन की लीड युवक के कान में लगा रहा। मंगलवार को मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र …
गौरीगंज/अमेठी। जिले के गढ़ा धाम में दर्शन करने गया युवक किसी से फोन पर बात करते समय खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब सूचना पर पुलिस पहुंची तो मोबाइल फोन चल रहा था। फोन की लीड युवक के कान में लगा रहा। मंगलवार को मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र गढ़ा धाम हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है।
जहां गौरीगंज कोतवाली के गांव महिमापुर निवासी संतोष कोरी उम्र लगभग 45 वर्ष भी दर्शन करने गया था। धाम के पूर्वी किनारे बने माता दुर्गा जी मंदिर के पीछे चबूतरे पर मोबाइल फोन से किसी से बात कर रहा था। बात करते हुए दोपहर लगभग डेढ़ बजे उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो फोन चल रहा था। फोन की लीड मृतक के कान में लगा रहा। वहीं तमंचा भी उसके पास पड़ा था। पुलिस ने जब फोन उठाकर बात किया तो दूसरी तरफ से किसी युवती की आवाज आने के बात फोन काट दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-मथुरा: हत्या या आत्महत्या? घर से लापता युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
