लखनऊ: माफिया के करीबी की बिल्डिंग पर चला एलडीए का बुलडोजर
अमृत विचार, लखनऊ । पूर्वांचल के माफिया अतीक अहमद के बेहद करीबी बिल्डर के दफ्तर पर एलडीए ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस बल की मौजूदगी में एलडीए ने बिल्डर के बिना नक्शा पास किए अवैध रुप से बने दफ्तर को जमींदोज कर दिया है। इसके अलावा राजधानी में लगभग 150 बिल्डिंग को …
अमृत विचार, लखनऊ । पूर्वांचल के माफिया अतीक अहमद के बेहद करीबी बिल्डर के दफ्तर पर एलडीए ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस बल की मौजूदगी में एलडीए ने बिल्डर के बिना नक्शा पास किए अवैध रुप से बने दफ्तर को जमींदोज कर दिया है। इसके अलावा राजधानी में लगभग 150 बिल्डिंग को चिन्हित किया गया है। जो बैगर नक्शा पास किए अवैध रूप से निर्मित हैं।
एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) लगातार अवैध निर्माण को लेकर अभियान चला रहा है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एलडीए की एक टीम मड़ियांव थानाक्षेत्र के खदरा स्थित वलिबदर अपार्टमेंट में पहुंची। इस अपार्टमेंट को माफिया अतीत अहमद के बेहद करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने बनवाया है। जब टीम अपार्टमेंट में पहुंची तो मौजूद लोगों ने विरोध किया।
हालांकि पुलिस बल ने सभी को खदेड़ दिया। इसके बाद एलडीए टीम ने बैगर नक्शा पास किए बिर्ल्डर के बने आफिस को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में जोनल अधिकार अरविंद त्रिपाठी के साथ एलडीए के सहायक अभियंता अनिल कुमार, अवर अभियंता संजय शुक्ला मौजूद रहे।
एलडीए अधिकारियों की मानें तो अभियान के तहत राजधानी में चिन्हित किए गए 25 निर्माण स्थल को सील किया गया। जिसमें गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार और शहीद पथ के किनारे बन रहे आवासीय और व्यावसायिक इमारतें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- लखनऊ : राजधानी में माफिया अतीक अहमद का घर कुर्क
