VIDEO: ‘मैं आपकी हत्या करवा दूंगा’, सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को धमकी भरा पत्र मिला है। इस मामले में सुशील मोदी की ओर पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो को जानकारी दे दी गई है। पत्र के अनुसार उन्हें यह धमकी तृणमूल कांग्रेस के नेता के नाम पर की ओर से मिली है। मंगलवार …

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी को धमकी भरा पत्र मिला है। इस मामले में सुशील मोदी की ओर पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लो को जानकारी दे दी गई है। पत्र के अनुसार उन्हें यह धमकी तृणमूल कांग्रेस के नेता के नाम पर की ओर से मिली है।

मंगलवार को खुद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपना वीडियो भी पोस्ट किया है।

दरअसल, यह पत्र पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिला है। सुशील कुमार मोदी ने इसको लेकर पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को पत्र एवं लिफाफा अग्रतर अनुसंधान के लिए लिखा है।

बताया गया कि चंपा सोम (सोमा) द्वारा स्पीड पोस्ट से प्राप्त धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में लिखा है कि ‘मैं आपको सूचना दे रहा हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती है। तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हो। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं आप की हत्या कर दूंगा।’

धमकी देने वाले ने पता के साथ मोबाइल नंबर दिया
सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इसकी भी जानकारी दी है कि धमकी देने वाले ने अपना पता और मोबाइल नंबर भी दिया है। स्पीड पोस्ट से अंग्रेजी में लिखा यह पत्र निम्न पते से भेजा गया है। चंपा सोम (सोमा) पोस्ट+ग्राम- रायन, जिला- पूर्वी बर्धमान पश्चिम बंगाल 713104। इस पत्र में चंपा सोम (सोमा) ने अपना मोबाइल नंबर 7501620019 भी डाल रखा है।

ये भी पढ़ें- अनुमति ना मिले तब भी शिवाजी पार्क में करेंगे दशहरा रैली: उद्धव नीत शिवसेना

संबंधित समाचार