UNGA में राष्ट्रपति बाइडेन के भाषण पर सभी की निगाहें, यूक्रेन-रूस युद्ध पर करेंगे वार्ता
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं से यूक्रेन में रूस के अकारण युद्ध की निंदा करने और इसके विरोध में एकजुट होने की अपील करेंगे। बाइडेन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि …
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं से यूक्रेन में रूस के अकारण युद्ध की निंदा करने और इसके विरोध में एकजुट होने की अपील करेंगे। बाइडेन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वैश्विक खाद्य संकट से निपटने के लिए बाइडेन निवेश की घोषणा करेंगे और इस बारे में विस्तार से बताएंगे कि कैसे देश ने ‘वैश्विक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और उन्नत प्रौद्योगिकी पर किए गए वादों को पूरा करके विश्व पटल पर अपने नेतृत्व को बहाल किया है।’ सुलिवन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडेन यूक्रेन पर रूस के अकारण युद्ध की कड़े शब्दों में निंदा करेंगे। वह पूरी दुनिया से उस अन्याय के खिलाफ खड़े होने की अपील करेंगे, जो हमने पिछले कुछ महीनों में देखा है।’’
उन्होंने बताया कि बाइडेन संयुक्त राष्ट्र को मजबूत करने की जरूरत को भी रेखांकित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति यूएनजीए बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुए थे। वह बुधवार को अमेरिका के करीबी सहयोगियों के साथ मुलकात करेंगे, जिसमें ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ उनकी पहली द्विपक्षीय बैठक भी शामिल है।
ये भी पढ़ें:- यूएनजीए में फिलीपींस के राष्ट्रपति ने लगाया आरोप, कहा- अमीर देशों ने गरीब मुल्कों को खतरे में डाला
