अयोध्या: जब सांसद बन गए मजदूर, सिर पर तसला रख ढोई मिट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर के पुंहपी गांव में बुधवार को अयोध्या सांसद लल्लू सिंह को एक मजदूर के रुप में देख लोंग चौंक उठे। सर पर तसला रख मिट्टी ढोते हुए सांसद को देख सब चौंक गए। अपने सरल – सहज और सर्वसुलभ की पहचान वाले सिंह का यह रुप सेवा पखवाड़ा के तहत श्रमदान …

अयोध्या, अमृत विचार। बीकापुर के पुंहपी गांव में बुधवार को अयोध्या सांसद लल्लू सिंह को एक मजदूर के रुप में देख लोंग चौंक उठे। सर पर तसला रख मिट्टी ढोते हुए सांसद को देख सब चौंक गए। अपने सरल – सहज और सर्वसुलभ की पहचान वाले सिंह का यह रुप सेवा पखवाड़ा के तहत श्रमदान में नजर आया।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बुधवार को इसके तहत अमृत सरोवरों पर श्रमदान किया गया। सांसद लल्लू सिंह बीकापुर के पुंहपी गांव पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने सरोवर की खुदाई के दौरान निकली मिट्टी तसले में भर ढोने लगे। कंधे पर गमछा डाले सांसद का यह रुप देख वहां मौजूद ग्रामीण भी भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि सेवा ही एक जनप्रतिनिधि का धर्म है। उन्होंने कहा कि गांवों में अमृत सरोवरों के निर्माण से जल संचयन के साथ लोगों को कई लाभ मिलेगें।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, प्रख्यात कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रधान मेवा लाल चौहान रहे।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: गंदगी और जलभराव के चलते बीमारियों ने डाला डेरा, 50 से अधिक बीमार

संबंधित समाचार