9वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
9वीं और 10वीं पास युवा जो आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये उनके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल कर्नाटक आंगनबाड़ी ने कोप्पल डिस्ट्रिक्ट के लिए वर्कर और हेल्पर के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार की ऑफिशियल वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर आवेदन …
9वीं और 10वीं पास युवा जो आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये उनके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल कर्नाटक आंगनबाड़ी ने कोप्पल डिस्ट्रिक्ट के लिए वर्कर और हेल्पर के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार की ऑफिशियल वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो गई है और इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम 23 सिंतबर 2022 है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 72 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिर्फ दो दिन का समय बचा है। जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर लें। क्योंकि के लिए सिर्फ तीन दिन का समय बचा है।
शैक्षणिक योग्यता
बता दें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, आंगनबाड़ी हेल्पर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 9वीं पास निर्धारित की गयी है। पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। सीधे इंटरव्यू के द्वारा चयन किया जाएगा।
उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर आवदेन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट anganwadirecruit.kar.nic.in पर जाएं। वहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर पूरी डिटेल्स को पढ़ें उसके बाद आवेदन करें।
ये भी पढ़ें- बिहार सिविल कोर्ट में निकली बंपर वैकेंसी, 20 अक्टूबर से पहले करें आवेदन
