बरेली: मंत्री धर्मपाल सिंह से मिली भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति, समस्याओं से कराया अवगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष राजाराम व्यास के नेतृत्व में प्रदेश के राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह से उनके आवास पर भेंट कर ज्ञापन सौंपा। यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है। मांग में कहा गया …

बरेली,अमृत विचार। भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष राजाराम व्यास के नेतृत्व में प्रदेश के राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह से उनके आवास पर भेंट कर ज्ञापन सौंपा। यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है।

मांग में कहा गया है कि प्रदेशभर के लोकतंत्र सेनानियों को गत वर्ष की गई घोषणा और प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के आधार पर गोल्डन कार्ड शीघ्र बनाए जाएं। लोकतंत्र सेनानियों के परिचय पत्र नए बनाते हुए मृत्यु पर्यंत समय सीमा निर्धारित की जाए। जबकि 2017 में केसरिया रंग के बने परिचय पत्रों की अवधि 5 वर्ष लिखी गई थी जो अगले वर्ष समाप्त हो जाएगी। अटल ने बताया कि परिचय पत्र में एक सहयात्री के साथ निशुल्क परिवहन निगम की बसों में सुविधा का उल्लेख करते हुए वोल्वो और प्लैटिनम बसों में भी सुविधा प्रदान की जाए।

यह भी मांग की गई कि गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की भांति लोकतंत्र सेनानियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु पर राजकीय सम्मान तो दिया जाता है इसलिए अंतिम क्रिया के लिए ₹10000 लोकतंत्र सेनानी के परिजनों को दिए जाने चाहिए। साथ ही मांग की गई कि महंगाई को ध्यान में रखते हुए सम्मान राशि में ₹5000 की वृद्धि भी की जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजाराम व्यास महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल उपाध्यक्ष रवि बंसल मंत्री राम प्रताप जी शामिल रहे

यह भी पढ़ें- बरेली: बाबा के खिलाफ कार्यवाही ना होने से आहत ग्रामीण, जहर की पुड़िया लेकर पहुंचे एसएसपी ऑफिस

संबंधित समाचार