रायबरेली: मिढुरिन देवी मंदिर के गुंबद का निर्माण शुरू, मंदिर को मिलेगी भव्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। भगवान परशुराम की तपोस्थली कहे जाने वाले परशदेपुर के माता मिढुरिन मंदिर में भव्य गुम्बद का निर्माण कराया जा रहा। जनसहयोग से कराए जा रहे गुम्बद निर्माण से मंदिर को आकर्षक रूप प्रदान किया जाएगा। परशदेपुर के उत्तरी छोर पर स्थित माता मिढुरिन मंदिर क्षेत्र की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। …

रायबरेली, अमृत विचार। भगवान परशुराम की तपोस्थली कहे जाने वाले परशदेपुर के माता मिढुरिन मंदिर में भव्य गुम्बद का निर्माण कराया जा रहा। जनसहयोग से कराए जा रहे गुम्बद निर्माण से मंदिर को आकर्षक रूप प्रदान किया जाएगा।

परशदेपुर के उत्तरी छोर पर स्थित माता मिढुरिन मंदिर क्षेत्र की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। यूं तो यहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं लेकिन नवरात्रि पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

मंदिर की व्यवस्थाओं की देख रेख़ के लिए माता मिढुरिन सेवा संस्थान का गठन किया गया है जिसके पदाधिकारियों द्वारा मंदिर के समस्त कार्यों का संचालन किया जाता है। संस्थान द्वारा मंदिर को भव्य रूप प्रदान करने के लिए गुम्बद का निर्माण कराया जा रहा। इसका निर्माण क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा। इस कार्य में अपनी क्षमता के अनुसार क्षेत्रवासी सहयोग भी कर रहे।

संस्थान के प्रबंधक गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की वजह से गुम्बद का निर्माण नहीं हो पाया था अब कोरोना की बंदिशे समाप्त होने पर क्षेत्रवासियो के सहयोग से मंदिर में गुम्बद का निर्माण कराकर भव्य रूप प्रदान किया जा रहा।

यह भी पढ़ें-आत्मनिरीक्षण खत्म, नए सिरे से शुरुआत करने और कमियों पर काम करने का समय: सुशीला चानू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका