मुरादाबाद: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को बेरहमी से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व विरोध पर उसके पति को बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। नागपुरी थाना क्षेत्र में बंगला गांव की रहने वाली पीड़िता …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व विरोध पर उसके पति को बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। नागपुरी थाना क्षेत्र में बंगला गांव की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक मंगलवार को सुबह करीब 8:00 बजे वह घर में अकेली थी। जबकि उसका पति राम गंगा पार खेत पर गया था।

तभी पड़ोस का रहने वाला सिकंदर पुत्र रामस्वरूप उसके घर में घुस आया। महिला को देख आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दिया। छेड़छाड़ का विरोध करते हुए पीड़िता ने शोर मचाया। तब तक उसका पति भी घर आ गया। पड़ोसी के दुस्साहस से दंग दंपति छेड़छाड़ की शिकायत करने नागफनी थाने की ओर बढ़े।

तभी आरोपी उसकी पत्नी ने दंपति को रास्ते में घेर लिया। मारपीट में पीड़िता के पति को गंभीर चोटे आई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस उसके तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बीवी की जान का दुश्मन बना हरिद्वार का डॉक्टर, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार