चित्रकूट: खेल सामग्रियों का नहीं हुआ भुगतान, महंत रामचंद्र गिरि ने BSA को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। अखिल भारतीय गोस्वामी महासंघ हिंदू धर्मगुरु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामचंद्र गिरि ने बीएसए को पत्र लिखा। पत्र में स्पोर्ट्स अनुदान के तहत खरीदी गई खेल सामग्रियों का भुगतान न होने पर ध्यान आकृष्ट करने का अनुरोध किया। वहीं बीएसए ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को …

चित्रकूट, अमृत विचार। अखिल भारतीय गोस्वामी महासंघ हिंदू धर्मगुरु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामचंद्र गिरि ने बीएसए को पत्र लिखा। पत्र में स्पोर्ट्स अनुदान के तहत खरीदी गई खेल सामग्रियों का भुगतान न होने पर ध्यान आकृष्ट करने का अनुरोध किया। वहीं बीएसए ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश पत्र लिखा है।

पत्र में समस्याओं का जिक्र करते हुए बताया कि 2021- 22 में स्पोर्ट्स अनुदान के तहत खरीदी गईं खेल सामग्रियों का भुगतान कुछ विद्यालयों को आज तक नहीं किया गया। उन्होंने पत्र में चित्रकूट ब्लाक के 16, मानिकपुर ब्लाक के 16 और मऊ ब्लाक के लगभग 80 गांव के परिषदीय विद्यालयों का हवाला दिया है और अनुरोध किया कि भुगतान राशि जल्द से जल्द दी जाए।

भुगतान न होने वाले स्कूलों के नाम
खेल सामग्रियों का भुगतान न होने वालों में कई स्कूल शामिल हैं।  चित्रकूट ब्लाक के संकुल कसहाई, लोढ़वारा, कपसेठी, खोही, परसौंजा के परिषदीय स्कूल शामिल हैं। इनके अलावा मानिकपुर ब्लाक के ऊंचाडीह, किहुनिया, कल्याणपुर, उमरी के स्कूलों के नाम भी उनकी सूची में है। सबसे ज्यादा नाम मऊ ब्लाक के स्कूलों के हैं। जिन संकुलों के स्कूल इसमें शामिल हैं, उनमें बियावल, खपटिहा, पूरब पताई, खंडेहा बरगढ़ गाहुर और मऊ शामिल हैं।

मामले बीएसए ने लिया एक्शन
पत्र मिलने के बाद बीएसए ने एक्शन लिया। बीएसए लव प्रकाश यादव ने तीनों ब्लॉकों के बीईओ को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकासखंड से संबंधित विद्यालयों में खरीदी गई खेलकूद से संबंधित सामग्री के भुगतान की सूचना तीन दिन के अंदर उनको अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या: अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुआ शिक्षकों का प्रशिक्षण

संबंधित समाचार