हरदोई : फंदे पर लटका मिला दुकानदार का शव, हत्या का आरोप
अमृत विचार, हरपालपुर/हरदोई । हरपालपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक दुकानदार की संदिग्ध हालत मौत हो गई। उसका शव मौसी के घर पर दरवाजे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बिलग्राम थाना क्षेत्र के बिरनी गांव निवासी विनोद कुमार (18) हरपालपुर के …
अमृत विचार, हरपालपुर/हरदोई । हरपालपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत एक दुकानदार की संदिग्ध हालत मौत हो गई। उसका शव मौसी के घर पर दरवाजे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
बिलग्राम थाना क्षेत्र के बिरनी गांव निवासी विनोद कुमार (18) हरपालपुर के भदार चौराहे पर अपनी मौसी सोनकली के मकान में लगभग पॉच वर्षों से रहकर अण्डा व किराने की दुकान चलाता था। जबकि उसके मौसी-मौसा हरदोई स्थित मकान पर रहते हैं। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव दरवाजे में रस्सी से फंदे पर लटकता मिला।
जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बताया कि मृतक के परिवार में मां कृष्णावती के अलावा चार भाई एक बहन है। वह अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। मृतक के बड़े भाई नितिन ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए है।
इस सम्बन्ध में हरपालपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने तीन बार पुलिस को जानकारी दी। इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने एसपी हरदोई को सूचना दी। जिसके बाद हरपालपुर पुलिस हरकत में आई। दोपहर करीब एक बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़ें :- हरदोई: प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, घर से भागकर की थी शादी
