मुरादाबाद : 20 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी बेनजीता, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/ भोजपुर/अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के निर्वस्त्र वीडियो वायरल प्रकरण में भोजपुर पुलिस चर्चा में है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जबकि,पीड़ित परिवार को आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के दिलासा से अधिक कुछ नहीं मिल पाया है। भोजपुर थाना …

मुरादाबाद/ भोजपुर/अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी के निर्वस्त्र वीडियो वायरल प्रकरण में भोजपुर पुलिस चर्चा में है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जबकि,पीड़ित परिवार को आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के दिलासा से अधिक कुछ नहीं मिल पाया है।

भोजपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद पीड़िता के निर्वस्त्र होने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जानकारों की मानें तो इस्लामनगर पुलिस चौकी के पास हर वर्ष नवमी ( छड़ी ) का मेला लगता है। मेले में महिलाओं व किशोरियों की खासी भीड़ होती है। एक सितंबर को मेला घूमने आई एक किशोरी को दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने अपहरण कर लिया। किशोरी सैदपुर खद्दर गांव के जंगल में ले जाई गई, वहां किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ग्रामीण के पहुंचे ही आरोपी फरार हो गए। किशोरी नग्न अवस्था में घर गई। तभी किसी ने पीड़िता का वीडियो बना लिया।

मंगलवार को पीड़िता की नग्न वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खी बन गई। एसएसपी के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी नौशे अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। प्रकरण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस नए सिरे से हरकत में है। उधर, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया है। कहा है कि वारदात के 20 दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करता है। इससे पीड़िता व उसके परिजन अवसाद में हैं। घटना को लेकर एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : सावधान! पुलिस प्रशासन के पहरे में शहर की सड़कों पर घूम रही मौत

संबंधित समाचार