बरेली: दरगाह-ए-आला हजरत पर चादरपोशी का सिलसिला जारी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दरगाह के लिए सौ‍ंपी चादर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन आज दरगाह-ए-आला हजरत पर चादरपोशी का सिलसिला जारी है। अकीदतमंद  गुलपोशी और चादरपोशी कर फातिहा पढ़ रहे हैं और मन्नत मांग रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की चादर आप आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रईस सिद्दीकी और उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार व महानगर …

बरेली, अमृत विचार। उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन आज दरगाह-ए-आला हजरत पर चादरपोशी का सिलसिला जारी है। अकीदतमंद  गुलपोशी और चादरपोशी कर फातिहा पढ़ रहे हैं और मन्नत मांग रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की चादर आप आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रईस सिद्दीकी और उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर तनवीर अंसारी, ज़िला संगठन मंत्री मनीष कुमार राणा, एडवोकेट फैज़ान अली खान ने दरगाह प्रमुख हजरत सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां, उर्स प्रभारी राशिद अली खान, मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी, टीटीएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस परवेज़ नूरी, अजमल नूरी को सौंपी।

रईस सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की मुबारकबाद दरगाह प्रमुख को पेश करते हुए कहा मुख्यमंत्री का ये पैगाम है कि देश में अमन और भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते है कि देश मे सब मिलजुल आपसी भाईचारे के साथ रहें। नफरतों का खात्मा हो हर तरफ अमन शांति कायम रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: 50 से ज्यादा दुकानों पर बिकेंगी दो लाख से अधिक किताबें, बिहार, बंगाल, असम, उत्तराखंड के छात्र खरीद रहे किताबें

 

 

संबंधित समाचार