लखनऊ: कार में में मिला ड्राइवर का शव, जांच में जुटी पुलिस की टीम
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बंदरिया बाग क्रॉसिंग के पास एक्सयूवी कार में एक शख्स का शव मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।वहीं फॉरेंसिक तथा पुलिस की टीम जांच करने में जुटी हुई है। शव …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बंदरिया बाग क्रॉसिंग के पास एक्सयूवी कार में एक शख्स का शव मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।वहीं फॉरेंसिक तथा पुलिस की टीम जांच करने में जुटी हुई है।

शव की पहचान राजेश द्विवेदी के रूप में हुई है। राजेश गाड़ी चलाने का काम करते थे। कल शाम को घर से सवारी छोड़ने के नाम पर निकले थे, आज सुबह उनका शव गाड़ी के अंदर मिला है। मृतक की पत्नी शीला के मुताबिक उनके पति राजेश गाड़ी चलाने का काम करते थे। कल किसी को रिसीव करने की बात कह घर से निकले थे। लेकिन रात भर घर नहीं लौटे,सुबह ट्रेवल एजेंसी के मालिक ने फोन कर घटना की जानकारी दी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति के साथ काम करने वाले शख्स ने ही उनकी हत्या की है।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा जश्न ईद मिलादुन्नबी
