सफदरजंग हॉस्पिटल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट के 434 पदों पर भर्ती चल रही है। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया हो …

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल दिल्ली के वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली में सीनियर रेजिडेंट के 434 पदों पर भर्ती चल रही है। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया हो तो अब कर दें। बता दें आवेदन करने से पहले पात्रता आदि की जांच ठीक से कर लें, उसके बाद ही फॉर्म भरें। आवेदन से जुड़ी अन्य अहम जानकारियों के लिए नीचे दी जानकारी पढ़ें।

आवेदन से जुड़ी कुछ अहम जरूरी जानकारियां 

  • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट के कुल 434 पद भरे जाएंगे।
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त एनएमसी/डीसीआई से एमबीबीएस/बीडीएस के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन/डिप्लोमा/डीएनबी डिग्री और दूसरी तय पात्रताएं होनी चाहिए।
  • इन पदों के लिए आयु सीमा जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए 45 साल तय की गई हैं।
  • इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें एमसीक्यू आधारित सवाल आएंगे। कुल 60 अंकों के सवाल आएंगे।
  • ये भी जान लें कि असेस्मेंट को 40 मार्क्स का वेटेज दिया जाएगा।
  • इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैंडिडेट्स को 800 रुपए फीस देनी होगी। ये फीस नॉन-रिफंडेबल है।
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडू कैंडिडेट्स को फीस नहीं देनी है।
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को वीएमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – vmcc-sjh.nic.in
  • यहां से कैंडिडेट्स बताए गए प्रोफार्मा में एप्लीकेशन डाउनलोड करके भर सकते हैं और साथ में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाकर अस्पताल के पते पर 28 सितंबर 2022 के पहले पहुंचा दें। एनवेलप पर पद का नाम जरूर लिखें।

ये भी पढ़ें- 9वीं और 10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

 

संबंधित समाचार

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट