VIDEO : ‘थोड़ी मैच की भी तैयारी कर लो सर’, बॉलीवुड के ऑलटाइम फेवरेट गानों पर डांस करते नजर आए शिखर धवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करते रहते हैं और फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में धवन ने एक और रील सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें वे बॉलीवुड के ऑलटाइम फेवरेट गानों पर डांस करते …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करते रहते हैं और फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में धवन ने एक और रील सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इसमें वे बॉलीवुड के ऑलटाइम फेवरेट गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस उनके इस रील को खूब पसंद भी कर रहे हैं और उस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने शिखर की रील पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘थोड़ी मैच की भी तैयारी कर लो सर।’

वीडियो में शिखर धवन शाहरुख खान से लेकर गोविंदा, आमिर खान और सलमान खान के 90 के दशक के गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। धवन ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- सदाबहार पसंदीदा बॉलीवुड गाने। वह डांस की शुरुआत शाहरुख खान के ‘मुझको क्या हुआ है’ गाने से करते हैं और फिर ‘छैय्यां-छैय्यां’, ‘अंखियों से गोली मारे’, ‘आती क्या खंडाला’ और ‘ओ-ओ जाने जाना’ गाने पर सिग्नेचर स्टेप करते नजर आ रहे हैं।

वर्तमान में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं शिखर धवन
टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही है। उसे पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने चार विकेट से हराया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि, शिखर धवन वर्तमान में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया। इतना ही नहीं, वे एशिया कप टीम में भी नहीं चुने गए थे।

‘काला चश्मा’ पर डांस वीडियो भी ट्रेंड में रहा
टीम इंडिया ने एक सेलिब्रेशन वीडियो शेयर किया था। जिसमें टीम के खिलाड़ी काला चश्मा गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। टीम ने जिम्बाब्वे में तीन वनडे मुकाबले की सीरीज क्लीन स्वीप की थी। इस वीडियो को खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़ें : IPL 2023 : अगले साल से अपने पुराने प्रारूप में लौटेगा आईपीएल, सौरव गांगुली ने की पुष्टि

संबंधित समाचार