अयोध्या: पेपर मिल के दो कर्मचारी सहित तीन मिले कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में यश पेपर मिल के दो कर्मचारी व एक नगर निगम क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा मोहल्ले में कोराना पॉजटिव पाया गया है। वहीं आठ मरीज ठीक भी हुए है जिससे एक्टिव मरीजो …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में यश पेपर मिल के दो कर्मचारी व एक नगर निगम क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा मोहल्ले में कोराना पॉजटिव पाया गया है।

वहीं आठ मरीज ठीक भी हुए है जिससे एक्टिव मरीजो की संख्या घटकर 77 हो गयी है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीज रूदौली के परसौली का एक, मसौधा सरियावां में एक, मायाबाजार अरभी में एक, हैरिग्टनगंज पंडित का पुरवा में एक, तारून देवकली पारा गरीब शाह में एक, अमानीगंज चौधरीपुर में एक तथा अमानीगंज के घटौली गांव का एक मरीज शामिल है।

जिले में अब तक कुल 308 कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं जिनमें 227 ठीक भी हुए हैं। कोराना पॉजिटिव मरीजों का इलाज एल-1 समकक्ष कोविड केयर चिकित्सालय झुनझुनवाला कालेज में 46, एल-2 चिकित्सालय राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में 38 का इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार