बरेली: अब चीन नहीं जर्मनी की फागिंग मशीनें शहर में मच्छरों को मारेंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। नगर निगम में चीन के उपकरणों पर रोक लगने के बाद अब जर्मनी के उपकरणों प्रति प्रेम देखने को मिल रहा है। वार्डों में फागिंग के लिए आई मशीनें जर्मन निर्मित हैं। इनके जरिए वार्डों के मच्छर मारे जाएंगे। प्रत्येक दो वार्ड पर एक मशीन होगी। अभी तक नगर निगम के पास महज …

बरेली,अमृत विचार। नगर निगम में चीन के उपकरणों पर रोक लगने के बाद अब जर्मनी के उपकरणों प्रति प्रेम देखने को मिल रहा है। वार्डों में फागिंग के लिए आई मशीनें जर्मन निर्मित हैं। इनके जरिए वार्डों के मच्छर मारे जाएंगे। प्रत्येक दो वार्ड पर एक मशीन होगी। अभी तक नगर निगम के पास महज पांच मशीनें थीं।

चीन से बिगड़े संबंधों का असर नगर निगम में होने वाली सामानों की खरीदारी पर देखने को मिल रहा है। मेयर डा. उमेश गौतम ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट और अन्य निविदाओं को लेने के पहले एजेंसियों से चीन के सामान न लगाने की शर्त रखी है। इसके लिए उन्होंने स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने फागिंग के लिए 35 मशीनों की खरीदारी की गई है। करीब 25 लाख के बजट से खरीदी गई मशीनें जर्मनी निर्मित हैं।

विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो काफी दिनों से फागिंग मशीन कमी से विभाग जूझ रहा था। इसके कारण जैसे तैसे फागिंग की जाती थी। अब 80 वार्डों पर 40 फागिंग की मशीन होंगी जिससे छिड़काव होगा।

संबंधित समाचार