सुल्तानपुर: जिला जेल में बंदी के बिस्तर से मिला मोबाइल फोन, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। जिला कारागार में बंद एक बंदी के विस्तर के नीचे से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 11 महीने से वह जिला जेल में बंद है। जेलर ने बंदी के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना अंतर्गत पश्चिम दुआरा निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन पुत्र चंद्र बहादुर …

सुल्तानपुर। जिला कारागार में बंद एक बंदी के विस्तर के नीचे से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 11 महीने से वह जिला जेल में बंद है। जेलर ने बंदी के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना अंतर्गत पश्चिम दुआरा निवासी विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन पुत्र चंद्र बहादुर सिंह 24 अक्टूबर 2021 से हत्या के मामले में जिला जेल में बंद है।

अमेठी प्रशासन ने विजय के विरुद्ध गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है। दोनों मामले में लोवर कोर्ट से उसकी जमानत खारिज हो चुकी है। विजय को जेल की बैरक नंबर दो में रखा गया है। जेलर कविता कुमारी ने जब उसकी बैरक में तलाशी ली तो उसके बिस्तर के नीचे से मोबाइल बरामद हुआ।

उसमें सिम भी लगा हुआ था। मोबाइल में पासवर्ड लगा हुआ था। जानकारी करने पर उसने पासवर्ड बताने से इंकार कर दिया। जेलर ने मोबाइल कब्जे में लिया और कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अमेठी व सुलतानपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें:-आजादी के अमृत महोत्सव पर 12 बंदी मेरठ जिला जेल से हुए रिहा

संबंधित समाचार