न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.8 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन। मध्य न्यूजीलैंड में गुरुवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भू-विज्ञान अनुसंधान सेवा प्रदाता के अनुसार 44,000 से अधिक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने या सम्पत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। जीएनएस साइंस ने इसे ‘तेज भूकंप’ का …

वेलिंगटन। मध्य न्यूजीलैंड में गुरुवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भू-विज्ञान अनुसंधान सेवा प्रदाता के अनुसार 44,000 से अधिक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने या सम्पत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

जीएनएस साइंस ने इसे ‘तेज भूकंप’ का दर्जा दिया है, स्थानीय समयानुसार रात 9.07 बजे आये इस भूकंप का केन्द्र दक्षिण द्वीप के उत्तरी छोर पर फ्रेंच दर्रा से 30 किमी उत्तर-पूर्व में 51 किमी की गहराई में था। भूकंप के झटके वेलिंगटन और पूरे मध्य न्यूजीलैंड में महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें:- सूडान में बाढ़ के कारण 250 से अधिक गांव तबाह, मरने वालों की संख्या बढ़कर 146 हुई

संबंधित समाचार