रामपुर: मानपुर चेक पोस्ट पर खड़े ट्रक से बैटरे चोरी मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। मानपुर तिराहा चेक पोस्ट पर खड़े ट्रक से बैटरी चोरी हो गई ट्रक मालिक ने बैटरे चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया है। बुधवार रात बिजारखाता निवासी रिजवान पुत्र नन्हे का ट्रक मानपुर चेक पोस्ट के पास खड़ा हुआ था। रात के अंधेरे में …

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। मानपुर तिराहा चेक पोस्ट पर खड़े ट्रक से बैटरी चोरी हो गई ट्रक मालिक ने बैटरे चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया है। बुधवार रात बिजारखाता निवासी रिजवान पुत्र नन्हे का ट्रक मानपुर चेक पोस्ट के पास खड़ा हुआ था।

रात के अंधेरे में अज्ञात चोरों ने ट्रक की बैटरी खोलकर चोरी कर लिए। सुबह होने पर ट्रक मालिकों ड्राइवर ट्रक पर पहुंचे तो बैटरी गायब देखकर उनके होश उड़ गए। क्योंकि ट्रक चेक पोस्ट पर खड़ा था। ट्रक मालिक ने आसपास के लोगों को बैटरी चोरी होने की जानकारी दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। ट्रक मालिक रिजवान ने इस मामले की तहरीर पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उधर चौकी इंचार्ज श्री पाल सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक से बैटरी चोरी होने की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- अल्मोड़ा: पीआरडी जवान का संदिग्ध हालात में मिला शव, नौ सितंबर से थे लापता

संबंधित समाचार