रायबरेली: महिला अध्यापक की पिटाई से क्षुब्ध किशोर फंदे पर लटका, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। स्कूल में नकल करने पर महिला अध्यापक की पिटाई से आहत किशोर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना शहर के जवाहर विहार कालोनी का है। मूलरूप से बछरावां थाना क्षेत्र …

रायबरेली, अमृत विचार। स्कूल में नकल करने पर महिला अध्यापक की पिटाई से आहत किशोर छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोर द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

घटना शहर के जवाहर विहार कालोनी का है। मूलरूप से बछरावां थाना क्षेत्र के गांव सेहगों निवासी राजीव मौर्य का बेटा यश मौर्य (16वर्ष) जवाहर विहार कालोनी में अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह शहर के सेंट पीटर स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। गुरुवार की दोपहर स्कूल से घर आने के बाद उसने घर में किसी से बात नहीं की, और सीधे कमरे में जाकर फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जब परिजन कमरे में गए तो वहां छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। कमरे से किशोर द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपने स्कूल की एक महिला अध्यापक पर पिटाई का आरोप लगाया है।

‘ एक मौका जरूर देना चाहिए था’
छात्र ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैने चीटिंग की है। इस पर मेम ने मारा है। उनको मुझे एक मौका देना चाहिए था। बड़े भावुक अंदाज में लिखे गए पत्र को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें-मुरादाबाद: ‘मदरसों पर राजनीति करने वालों की सियासत खत्म, संचालक खुद सर्वे को तैयार’

संबंधित समाचार