लखीमपुर-खीरी: वीरू बना देशराज, पांच घंटे से टावर पर चढ़ा, अफसर कर रहे मान-मनौव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कलक्ट्रेट स्थित सहायक महानिरीक्षक स्टांप के कार्यालय के पास लगे एक टावर पर गुरुवार की दोपहर बाद चढ़ गया। वह पहले तो करीब 60 फुट की उंचाई पर बैठा, लेकिन जब नगर पालिका की हाइड्रोलिक मशीन टावर के पास आई तो वह टावर की आखिरी छोर पर चढ़ गया। इससे मौके पर …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। कलक्ट्रेट स्थित सहायक महानिरीक्षक स्टांप के कार्यालय के पास लगे एक टावर पर गुरुवार की दोपहर बाद चढ़ गया। वह पहले तो करीब 60 फुट की उंचाई पर बैठा, लेकिन जब नगर पालिका की हाइड्रोलिक मशीन टावर के पास आई तो वह टावर की आखिरी छोर पर चढ़ गया। इससे मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। अफसरों की तमाम कोशिशें नाकाम रहेंगी। वह उसे देर शाम तक अधिकारी उसे नीचे उतार नहीं सके। युवक की क्या समस्याएं हैं। वह किन मांगों को लेकर टावर पर चढ़ा। यह अभी साफ नहीं हो सका है।

कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम कार्यालय के बगल में कार्यालय न्यायालय सहायक महानिरीक्षक निबंधक स्टांप का कार्यालय है। कार्यालय के पड़ोस में करीब 80 फुट से अधिक ऊंचा एक टावर लगा है। गुरुवार को एक युवक मैले कुचौले कपड़े पहनकर दोपहर बाद करीब तीन बजे निबंधक कार्यालय के पास पहुंचा और टावर पर चढ़ने लगा। लोगों ने उसे चढ़ते देखा, लेकिन उसे कर्मचारी समझकर रोकने की कोशिश नहीं की। बताते हैं कि जब वह आधे से अधिक दूरी पर पहुंचा तो वह शोले फिल्म का वीरू बन गया। वह चीख चीखकर कहने लगा कि मेरी समस्या का समाधान करो नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा।

लोग उससे पूछते रही कि आखिर समस्या क्या है, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड और एंबुलेंस भी बुला ली गई। पुलिस और प्रशासनिक अफसर माइक से उसे नीचे उतरने और अपनी समस्या बताने की अपील करते रहे, लेकिन वह नीचे आने के लिए राजी नहीं हुआ।

शाम करीब पांच बजे एडीएम संजय सिंह और एएसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी करीब एक घंटे तक उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार यही कहता रहा कि हमे मारेंगे। हालांकि एएसपी ने उसे पूरा भरोसा दिलाया कि उसे कोई नहीं मारेगा, लेकिन इस पर भी वह नीचे नहीं उतरा। इस पर प्रशासन ने नगर पालिका से हाइड्रोलिक मशीन मंगवाई।

चालक ने जैसे ही टावर के पास मशीन लगाई और उसे चालू किया। टावर पर चढ़ा सिरफिरा सबसे ऊपर आखिरी छोर पर जा बैठा। टावर अधिक पुराना होने के कारण वह हिलने लगा। यह देख प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। अफसरों ने मशीन बंद करा दी। उसे मनाने की कोशिश करने लगे, लेकिन शाम आठ बजे तक वह टावर से नीचे नहीं उतरा।

सुरक्षा को देखते हुए अफसरों ने लगाया जाल
टावर के आखिरी छोर पर युवक के बैठने से अफसरों की बेचौनी बढ़ गई है। साथ ही हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर बिना किसी जोखिम के उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। युवक के साथ कोई हादसा न हो और उसे सकुशल नीचे उतारा जा सके। इसके लिए पुलिस ने जाल मंगवाकर बंधवाया है।देर शाम तक टावर के पास लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही।

गोला क्षेत्र का रहने वाला है है सिरफिरा युवक
टावर पर चढ़ा सिरफिरा युवक ने एएसपी अरुण कुमार के पूछने पर अपना नाम देशराज बताया है। उसका कहना है कि वह दौलतगंज गोला का रहने वाला है। एएसपी ने जब उससे नीचे उतरकर आने और अपनी बात बताने को कहा तो वह सिर्फ यही कहता रहा है कि हमे मारेंगे। एएसपी ने उसे आश्वासन दिया कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं होगी। जो भी समस्या होगी। उसका निस्तारण कराया जाएगा, लेकिन उसने नीचे आने से इंकार कर दिया।

देशराज.. आदेश हो गया नीचे आओ
प्रशासन और पुलिस ने टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए कई हथकंडे अपनाए, लेकिन सभी धाराशायी हो गए। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने एक पत्रावली मंगवाई। उसमें से एक कागज निकाला और कहा कि देशराज तुम्हारी समस्या का समाधान हो गया है। डीएम साहब ने एक आवास स्वीकृत किया है। नीचे आओ और अपना आदेश ले जाओ, लेकिन देशराज टावर पर बैठा मुस्कराता रहा। एसडीएम और एएसपी ने उससे नीचे की तरफ आधी दूर तक आने और आदेश लेकर फिर चढ़ जाने की बात कही, लेकिन वह नीचे उतरने पर किसी कीमत पर राजी नहीं हुआ।

युवक गोला के दौलतगंज का रहने वाला है। उसके भाई को बुलाया गया है। काफी ऊंचाई पर होने के कारण उसकी आवाज नीचे तक साफ नहीं आ रही है। इस वजह से उसकी समस्या क्या है। इसका पता नहीं चल सका है। उसे सकुशल नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।- संजय सिंह, एडीएम

युवक को नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है। कोई हादसा न हो। इसके लिए जाल लगाया गया है। जल्द ही उसे नीचे सकुशल उतारने की कोशिश की जा रही है।- अरुण कुमार सिंह, एएसपी

ये भी पढ़ें- Tikuna Case: खीरी हिंसा के आरोपित अंकित दास ने अदालत में अर्जी देकर खुद को किया सरेंडर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा