बरेली: चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, किसानों ने सीखा कैसे करें डेयरी उद्यमिता विकास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से डेयरी उद्यमिता विकास विषय पर चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हो गया। इस प्रशिक्षण में डेयरी उद्यमिता की उपयोगिता, गाय एवं प्रमुख भैंस की नस्लें एवं वैज्ञानिक प्रबंधन, आवास प्रबंधन, भैंस पालन प्रोत्साहन व अन्य के सरकारी योजनाओं के …

बरेली, अमृत विचारभारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से डेयरी उद्यमिता विकास विषय पर चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हो गया। इस प्रशिक्षण में डेयरी उद्यमिता की उपयोगिता, गाय एवं प्रमुख भैंस की नस्लें एवं वैज्ञानिक प्रबंधन, आवास प्रबंधन, भैंस पालन प्रोत्साहन व अन्य के सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान संस्थान के संयुक्त निदेशक (प्रसार शिक्षा) डा. महेश चंद्र ने कृषि एवं पशुपालन से संबंधित नवीनतम जानकारियों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े रहने की सलाह दी। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष, डा. बीपी सिंह ने शहर एवं गांव में चारे की उपलब्धता में सुधार के लिए चारा बैंक की शुरुआत कर उद्यमिता विकास करने पर बल दिया। इस प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश के 7 जनपद बरेली, पीलीभीत, कासगंज, गोरखपुर, जनपद से आए चार महिलाओं सहित कुल 30 कृषक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति से हुआ था मामूली विवाद

संबंधित समाचार