सुल्तानपुर: फिल्म ‘थैंक गॉड’ के विरोध में कायस्थ महासभा दी तहरीर, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित एवं अभिनेता अजय देवगन व अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक गॉड में हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिले में इसका विरोध किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एसपी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। साथ …

सुल्तानपुर। इन्द्र कुमार द्वारा निर्देशित एवं अभिनेता अजय देवगन व अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म थैंक गॉड में हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को जिले में इसका विरोध किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एसपी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। साथ ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई है।

भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी को आपत्ति जनक स्थिति वस्त्र में दर्शाते हुए अश्लील दृश्यों में उनकी उपस्थिति दिखाई गई है। श्री चित्रगुप्त भगवान द्वारा अभद्र भाषा का भी प्रयोग करवाया गया है। जिससे हिन्दू कायस्थ समाज अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है। हिन्दू समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है।

इसके विरोध में गुरुवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले के कायस्थजनों ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर उक्त फिल्म थैंक गॉड के निर्माता निर्देशक और अभिनेता व अभिनेत्री के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया। मौके पर जिला महामंत्री शिवभूषण लाल, कोषाध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव शिवव्रत लाल व जिला महिला अध्यक्ष किरण श्रीवास्तव व अन्य रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बकाया मांगा तो लगा दिया असलहा, दो लोगों ने पूर्व प्रधान के विरुद्ध दी तहरीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म