नहीं थमा इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला, लखनऊ से विभिन्न शहरों के लिए आने-जाने वाली 26 फ्लाइट कैंसिल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला भी थमता नजर नहीं आया। रविवार को लखनऊ से विभिन्न शहरों के लिए आने-जाने वाली 26 उड़ानें रद्द कर दी गईं। पिछले कई दिनों से इंडिगो एयरलाइंस के काउंटर पर लगने वाली भीड़ में रविवार को कमी दिखी।

Add a heading (10)

संभवत: यात्रियों ने दूसरे विकल्पों का सहारा लेकर गंतव्य की प्रस्थान किया। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। लेकिन यात्रियों की मुश्किलें अब भी जस की तस बनी हुई हैं। इंडिगो एयरलाइंस के पायलटों का ड्यूटी समय कम किए जाने के बाद से ही एयरलाइन के संचालन पर व्यापक असर पड़ रहा है।

Add a heading (9)

पायलट उपलब्ध न होने से प्रतिदिन दर्जनों उड़ानें रद्द की जा रही हैं। अभी तक कई यात्रियों का कहना था कि ऑनलाइन सिस्टम पर उड़ानों की स्थिति सामान्य बताते हुए बोर्डिंग पास तक डाउनलोड हो रहे हैं, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर काउंटर पर फ्लाइट कैंसिल बताई जा रही है। यात्रियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि न तो अग्रिम सूचना दी जा रही है और न ही टिकटों का रिफंड मिल रहा है। कुछ यात्री जो शादी, मीटिंग या अन्य जरूरी कामों के सफर पर निकले थे, वह कई दिनों से लखनऊ में फंसे हुए हैं।

छुट्टी पर विदेश से आए यात्रियों भी फंसे, होटल का खर्च भुगतने को मजबूर

Add a heading (8)

वहीं विदेश से छुट्टी पर आए कई प्रवासी यात्री वापस नौकरी पर लौटने में असमर्थ हैं। होटल किराया, टैक्सी और अन्य खर्चों के कारण उनका आर्थिक भार भी बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों से इंडिगो काउंटर पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच कई बार नोकझोंक की स्थिति बनी रही।

Add a heading (7)

हालांकि रविवार को एयरपोर्ट पर माहौल पहले की तुलना में शांत रहा। रविवार को लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, गुवाहाटी, चंडीगढ़ आदि मार्गों की उड़ानें रद्द रहीं। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है, जबकि यात्री उम्मीद में हैं कि जल्द व्यवस्थाएं पटरी पर लौटें।

लखनऊ आने वाले

Add a heading (6)

रविवार को अन्य शहरों से लखनऊ आने वाली इंडिगो की कई उड़ाने रद्द रहीं। जानकारी के अनुसार पुणे से सुबह 06:00 बजे आने वाली 6ई 338, दिल्ली से सुबह 06:35 बजे आने वाली 6ई 5350, चंडीगढ़ से सुबह 07:15 बजे आने वाली 6ई 146, हैदराबाद से दोपहर 12:40 बजे आने वाली 6 ई 6291, हैदराबाद से दोपहर 1:55 बजे आने वाली 6 ई 453, दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे आने वाली 6 ई 2172, चेन्नई से दोपहर 3:05 बजे आने वाली 6 ई 515, बेंगलूरू से दोपहर 3:10 बजे आने वाली 6 ई-196, दिल्ली से शाम 05:45 बजे आने वाली 6 ई 2159, देहरादून से शाम 06:45 बजे आने वाली 6 ई 518, दिल्ली से शाम 7:40 बजे आने वाली6 ई 2448, बैगलूरू से रात 08:05 बजे आने वाली 6ई 451, दिल्ली से रात 8:20 बजे आने वाली 6 ई 718 , मुंबई से रात 08:35 बजे आने वाली 6ई 5088, कोलकाता से रात 9:00 बजे आने वाली 6 ई 856 , हैदराबाद से रात 9:15 बजे आने वाली 6-ई 6164 , बेंगलूरू से रात 9:55 बजे आने वाली 6 ई 903, दिल्ली से देर रात 11:05 बजे आने वाली उड़ानें रद्द कर दी गईं।

लखनऊ से अन्य शहरों को जाने वाली कई उड़ाने भी रद्द की गईं। दोपहर 2:35 बजे दिल्ली जाने वाला 6 ई 758, शाम 4:20 बजे दिल्ली जाने वाला 6ई 2292, शाम 4:50 बजे बेंगलुरु जाने वाला 6ई 435, शाम 6:05 बजे कोच्चि जाने वाला 6 ई 6255, शाम 7:25 बजे हैदराबाद जाने वाला 6ई 515 , रात 7:25 बजे चेन्नई जाने वाला 6 ई 518, रात 8:30 बजे चंडीगढ़ जाने वाला 6 ई 6552 और रात 9:20 बजे पुणे जाने वाला 6 ई 118 विमान रद्द कर दिया गया।

ये भी पढ़े : 
लखनऊ एयरपोर्ट पर कोका कोला कंपनी के अफसर की बिगड़ी तबीयत...मौत, लगातार उड़ान रद्द होने से तनाव में थे

संबंधित समाचार