लखनऊ: एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान पत्रकार की हत्या करने वालों ने मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। इसके साथ ही पुलिस ने दो …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान पत्रकार की हत्या करने वालों ने मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी काफी समय से पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। इसके साथ ही पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी अनुसार 25 हजार के इनामी रवि यादव उर्फ दिग्विजय यादव मुठभेड़ में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिला गाजीपुर में पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या का मुख्य आरोपी रवि यादव बताया जा रहा है। वही एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी उत्कर्ष यादव व उमेश यादव को भी गिरफ्तार किया है। वही इन अपराधियों के संबंध में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : जिले की 15 ग्राम पंचायतों में अभी तक नहीं खरीदे गए कंप्यूटर

संबंधित समाचार