बरेली: ट्रांसपोर्टर को बंधक बना बदमाशों ने 20 लाख लूटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। ट्रांसपोर्टर गोविंद गुप्ता को उनके घर में बंधक बनाकर 20 लाख लूटकर बदमाश फरार हो गए। बता दें कि शनिवार रात करीब 9 बजे घर में घुसे बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के घरवालों को असलाह दिखाकर बंधक …

बरेली, अमृत विचार। फतेहगंज पश्चिमी में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। ट्रांसपोर्टर गोविंद गुप्ता को उनके घर में बंधक बनाकर 20 लाख लूटकर बदमाश फरार हो गए।

बता दें कि शनिवार रात करीब 9 बजे घर में घुसे बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के घरवालों को असलाह दिखाकर बंधक बना लिया। वह करीब साढ़े चार घंटे तक बंधक बने रहे। बदमाशों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए, जिससे वह किसी को कॉल न कर सकें। इसके बाद नकदी समेत करीब 20 लाख का माल लूटकर फरार हो गए। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है। इस मामले में रात ढाई बजे एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

 

 

संबंधित समाचार