हरदोई: सेवानिवृत शिक्षिका कुमुदनी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासिनी सेवानिवृत शिक्षिका एवं अधिवक्ता कुमुदनी देवी ने अपने कार्यों, सक्रियता व समर्पणभाव से कभी समझौता नहीं किया। उनकी लगन व परिश्रम का परिणाम है कि उन्हें ऐसे विलक्षण अवार्ड से नवाज़ा गया है। कुमुदनी देवी 42 वर्ष पांच माह की अपनी शैक्षिक सेवा बेसिक शिक्षा विभाग को प्रदान …

हरदोई। नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासिनी सेवानिवृत शिक्षिका एवं अधिवक्ता कुमुदनी देवी ने अपने कार्यों, सक्रियता व समर्पणभाव से कभी समझौता नहीं किया। उनकी लगन व परिश्रम का परिणाम है कि उन्हें ऐसे विलक्षण अवार्ड से नवाज़ा गया है।

कुमुदनी देवी 42 वर्ष पांच माह की अपनी शैक्षिक सेवा बेसिक शिक्षा विभाग को प्रदान करते हुए 31 मार्च 2016 में कन्या जूनियर हाई स्कूल चाँद बेहटा जनपद हरदोई से प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं।

सेवानिवृत्त होने के पश्चात LL.B. में एडमिशन लेकर 66 वर्ष की अवस्था मे LL.B. परीक्षा उत्तीर्ण की, उसके बाद AIBA की परीक्षा भी प्रथम बार में 2022 में उत्तीर्ण की है। विश्व में किसी महिला ने 68 वर्ष के बाद यह उपाधि प्राप्त नहीं की है, यही कारण है के उनका नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। कुमुदिनी देवी अमित अधिवक्ता अभिषेक जी की मां है।

यह भी पढ़ें:-आदिल तेली ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, लेह से मनाली तक की दूरी 29.18 घंटे 21 सेकेंड में की तय

संबंधित समाचार