मुरादाबाद के दीयों से भी रोशन होगा श्रीराम मंदिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद की मिट्टी से बने दीयों से भी अयोध्या में भगवान राम का मंदिर रोशन होगा। जिले में दीये बनवाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सभी ग्राम पंचायतों से दीये अवध यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी के पास भिजवाए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जिले से पंचायतों …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मुरादाबाद की मिट्टी से बने दीयों से भी अयोध्या में भगवान राम का मंदिर रोशन होगा। जिले में दीये बनवाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सभी ग्राम पंचायतों से दीये अवध यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी के पास भिजवाए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जिले से पंचायतों के माध्यम से दीये बनवाकर अयोध्या भेजे जाने के आदेश मिले हैं। सभी ग्राम पंचायतों से 10-10 दीपक लिए जाएंगे। इसके लिए सभी सचिवों व एडीओ को आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें सभी को हर पंचायत से दीपक एकत्र करने का जिम्मा दिया गया है।

पंचायत सचिव अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से दीपक एकत्रित करके ब्लॉक तक पहुंचाएंगे। वहां से जिला मुख्यालय और यहां से एकत्र हुए दीयों को अयोध्या भेजा जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिले के आठ ब्लॉकों में कुल 643 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में करीब 6430 से अधिक दीये अयोध्या भेजे जाएंगे।

समूह को झालर बनाने की दी जाएगी ट्रेनिंग
दीपावली पर स्वयं सहायता समूह की बहनों को बाजार मुहैया कराया जाएगा। डीडीओ आनंद वर्धन ने बताया कि समूह को झालर बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा तहसील स्तर पर बाजार लगवाकर उनके उत्पादों की खरीद कराई जाएगी। अधिकारियों से भी उनके उत्पादों की खरीद अपील करेंगे। जिससे उनकी आमदनी हो सकें। जिले में अच्छा काम करने वाले समूह की सूची तैयार की जा रही है।

गांव-गांव तक दीपोत्सव से होगा जुड़ाव
डीपीआरओ ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य लोगों का अयोध्या से जुड़ाव लाना है। इसके अलावा सामाजिक संगठन भी आगे आकर दीपोत्सव में सहयोगी बन सकते है। बताया कि इस बार 16 लाख दीये जलाने का लक्ष्य हैं।

स्वयं सहायता समूहों की सदस्य भी बना रहीं दीये
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि डीडीओ से सामंजस्य स्थापित कर जिस ग्राम पंचायत में समूह की बहनें दीये बना रही होगी। उनसे दीयों की खरीद को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जिले की 15 ग्राम पंचायतों में अभी तक नहीं खरीदे गए कंप्यूटर

संबंधित समाचार