मुरादाबाद : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सफर के दौरान मिलेगी व्रत स्पेशल थाली
मुरादाबाद,अमृत विचार। नवरात्रि के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें सफर के दौरान व्रत की थाली मिलेगी। यात्री को सिर्फ एक काॅल करनी होगी और व्रत वाली भोजन की थाली यात्री की सीट पर पहुंच जाएगी। यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने इस विशेष सुविधा को शुरू करने की …
मुरादाबाद,अमृत विचार। नवरात्रि के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें सफर के दौरान व्रत की थाली मिलेगी। यात्री को सिर्फ एक काॅल करनी होगी और व्रत वाली भोजन की थाली यात्री की सीट पर पहुंच जाएगी। यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने इस विशेष सुविधा को शुरू करने की पहल की है।
रेलवे हर साल त्योहार पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाता है। जिससे यात्री समय पर अपने घर पहुंचकर त्योहार में शामिल हो सकें। इस बार 26 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि में रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ ही आईआरसीटीसी के जरिए ट्रेन यात्रियों के लिए व्रत वाली थाली की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस कदम से यात्रियों को व्रत में खाने की चिंता दूर हो जाएगी।
आईआरसीटीसी के इस कदम से यात्रा में मां दुर्गा के भक्तों को व्रत में कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्हें बिना प्याज-लहसुन का खाना, जिसमें सेंधा नमक मिला रहेगा दिया जाएगा। यह सुविधा मुरादाबाद रेल मंडल समेत 400 स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी। यात्री को थाली मांगने के लिए 1323 पर काॅल करनी होगी। इसके कुछ देर में ही यात्री की सीट पर व्रत वाली भोजन की थाली पहुंच जाएगी।
नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले यात्रियों के खाने-पीने की चिंता अब दूर होगी। सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे व्रत स्पेशल थाली उपलब्ध कराएगा। इस व्यवस्था को मांग के आधार पर आगे भी जारी रखा जा सकता है। नवरात्रि के पूरे नौ दिन यात्रियों को व्रत वाली थाली की सुविधा दी जाएगी। -आनंद कुमार झा, जनसंपर्क अधिकारी, आईआरसीटीसी
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : यूनिफार्म खरीदने को नहीं मिले पैसे, फोटो अपलोड कराने का आदेश…पशोपेश में पड़े प्रधानाध्यापक-शिक्षक
